सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने ट्रू नॉट मशीन का किया शुभा... - CG Sandesh

सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने ट्रू नॉट मशीन का किया शुभारंभ

सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में ट्रू नॉट मशीन का शुभारंभ किया गया। सरायपाली के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक किस्मत लाल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में ट्रू नॉट मशीन (टीबी रोग जांच हेतु) का फीता काटकर शुभारंभ  किया गया.

इस अवसर पर एसडीएम नम्रता जैन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, विकास खंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह ,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे , लैब टेक्नीशियन राजकुमार पटेल, भुवनेश्वर पटेल ,राम प्रकाश चौधरी, रूपचंद साहू ब्रम्ह प्रकाश कर की उपस्थिति थे.

विधायक द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रू नाट का मशीन इंस्टॉल किया गया है। टीबी सैंपल का रिपोर्ट महासमुन्द से आने पर 8 से 10 दिन का समय लग जाता था अब इस मशीन के लग जाने से रिपोर्ट हमें तुरंत मिल जाएगा मशीन द्वारा एक परसेंट इंफेक्शन को भी जांच कर रिपोर्ट दे देगा एवं चार लोगों का टेस्ट एक बार में ही किया जा सकता है इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पारेश्वर राय , आर एन आदित्य , प्रदीप गुप्ता, महेंद्र बाघ , भुवनेश्वर साहू ,अमित आहूजा, शहादत हुसैन, विजय यादव, मुकेश चौधरी, संतलाल बारीक , शुरू पाणिग्राही , फिरोज खान, वसीम हुसैन ,राजा अग्रवाल, प्रेमशिला भोई , तिरिथकुमारी मानिकपुरी इत्यादि उपस्थित रहे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें