बसना: बिजली करंट की चपेट में आने से हुई मौत - CG Sandesh

बसना: बिजली करंट की चपेट में आने से हुई मौत

23 नवम्बर की दरमियानी रात बसना थानान्तर्गत ग्राम रेमड़ा, ताड़ापारा में एक व्यक्ति की बिजली करंट लगने से मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घर में अकेले रहता था. 23 नवम्बर की दरमियानी रात करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी और उसकी लाश घर में पड़ी हुई थी जिसे 25 नवम्बर को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सुचना पुलिस को दी. बताया गया मृतक परमानंद सवंरा पिता बनमाली उम्र 53 साल ग्राम रेमड़ा, ताड़ापारा का निवासी था.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें