अतिथि शिक्षक पद पर भर्ती हेतु 15 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
बालोद: संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
दल्लीराजहरा (डौण्डी) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए मानदेय पर अतिथि व्याख्याता(पी.जी.टी.) एवं अतिथि शिक्षक (टी.जी.टी.) पद पर भर्ती हेतु 15 दिसम्बर 2021 तक आवेदन मंगाए गए हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पदों
पर भर्ती हेतु पात्रता एवं शर्तें और आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बालोद के
सूचना पटल में चस्पा किया गया है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु संयुक्त
जिला कार्यालय के कक्ष क्रमंाक-62 में सम्पर्क किया जा सकता
है एवं जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में अवलोकन एवं आवेदन पत्र
डाउनलोड किया जा सकता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें