ग्राम पंचायत गोपालपुर के पंचायत भवन मे मनाया गया मितानीन दिव... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत गोपालपुर के पंचायत भवन मे मनाया गया मितानीन दिवस

पिथौरा: 23 नवम्बर को ग्राम पंचायत गोपालपुर के पंचायत भवन मे मितानीन दिवस मनाया गया। जिसमें ग्राम के मितानिनों को श्रीफल एवं साड़ी प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पिथौरा से सहायक आंतरिक लेखा परिक्षण अधिकारी सुखचरणं चतुर्वेदी, सचिव जयप्रकाश अवस्थी, रोज़गार सहायक बंशीधर ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि अलेख भोई, ग्राम गौठान् प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमलाल चौहान, उपसरपंच प्रतिनिधि सहदेव भोई, तिलक यादव (पंच) , शत्रुघन बरिहा (पंच), पंच प्रतिनिधि राधेश्याम, बी. आर. पी. सुलोचना चौहान तथा ग्राम वासी उपस्थित थे। सुखचरण चतुर्वेदी कोरोना काल मे और शत् प्रतिशत टीका करण अभियान मे मीतानिन की महत्ता को बताया और उनके योगदान की सराहना की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें