सरायपाली : विधायक के मुख्य आतिथ्य में हॉयर सेकंडरी स्कूल, मोहदा में बाल दिवस समारोह संपन्न
शास उच्च माध्य विद्या मोहदा में समस्त विद्यालय परिवार एवं शाला विकास समिति के द्वारा बाल दिवस समारोह का आयोजन विगत दिवस मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि किस्मत लाल नंद विधायक सरायपाली ( उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं विकास प्राधिकरण), अध्यक्षता गाड़ाराय साहू (अध्यक्ष) शाला विकास समिति एवं विशिष्ट अतिथि टीकमचंद पटेल (प्राचार्य), गंगाधर भारद्वाज सरपंच, ग्राम - मोहदा, भोजराज पटेल(बी आर सी), चन्द्रभान नायक( सेवानिवृत्त शिक्षक -इच्छापुर) , अनिल पटेल (संकुल समन्वयक- बोंदा), डिगम पटेल, खीरकुमार पटेल, पारेश्वर सिंह रॉय, जितेंद्र सिंह सिदार, बाबूलाल पटेल, सहवीर चौहान, शोभिदास मानिकपुरी, सेवाशंकर पाणिग्रही, पुरुषोत्तम साहू, राजा अग्रवाल,, कृष्ण कुमार पटेल, पीलादाऊ यादव , धर्मसिंह पटेल, कुशुलाल पटेल, भ्रमनलाल राणा, विद्याधर साहू, मोतीलाल पटेल, रामचरण पटेल, लघुत्तम पटेल, दूधनाथ पटेल, संतोष पटेल,आदि ग्राम के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं पं. जवाहरलाल नेहरू के पूजन अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इसके पशचात् विद्यार्थियों के द्वारा कविता, भाषण, तथा विभिन्न आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत नृत्य, सरस्वती वंदना, गणेश वंदना नृत्य,कर्मा नृत्य, सुंदर छ. ग. नृत्य, उड़िया नृत्य आदि अन्य नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक प्रस्तुति विद्यार्थियों के द्वारा दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि आदि सभी ने प्रशंसा की तथा पुरस्कार राशि दी गई। इसके पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य तथा शाला विकाश समिति के अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में शास. हॉयर सेकंडरी स्कूल, मोहदा में विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया । जिसमें विद्यालय के लिए सड़क मार्ग, शिक्षकों की कमी, रंगमंच निर्माण, सायकल स्टैण्ड, अतिरिक्त कक्ष, आदि विभिन्न समस्याओं के जल्द से जल्द निदान करने हेतू ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य व शाला विकास समिति के अध्यक्ष तथा विद्यालय के शालानायक रोहित पटेल व छात्र प्रतिनिधि द्वारा अलग - अलग ज्ञापन माननीय विधायक महोदय को सौंपा गया।
विधायक ने अपने उद्बोधन में पं. जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू क्यों कहा जाता हैं इस पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय द्वारा दिए गए ज्ञापन विभिन्न समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान के लिए आश्वसान दिया। सभी अतिथियों द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को भोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मालिक राम पटेल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण श्री करुणा साहू, खीरसागर पटेल, बजरंग यादव, होमराज चौधरी, डॉ. चंद्रिका चौधरी, देवप्रसाद चौहान, गिरधारी पटेल, वेणुधर टिकुलिया, हरिहर चौधरी, रजत सिंह राजपूत, आदि सभी का सहयोग एवं सफतापूर्वक संपन्न हुआ।