सरायपाली : विद्युत विभाग के सब स्टेशन में युवक-युवती पकड़ाये
सरायपाली के अर्जुंडा विधुत विभाग के सब स्टेशन में 8 नवंबर को कुछ ग्रामीणों और मिडिया वालों ने एक बंद कमरे के अन्दर युवक-युवती को आपत्तिजनक रूप से रंगे हाथों पकड़ा है. पकड़े जाने के समय युवक एवं युवती कमरे में थे जो कमरा बाहर से बंद था, कमरा खुलवाने के बाद मौके पर एक युवती चहरे पर स्कार्फ बांध कर भाग गई.
ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ लंबे समय से देहव्यापार का कार्य संचालित किया जा रहा है, 8 नवंबर को ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति का नाम राजेश नायक बताया जा रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यह शराब और अय्यासी का अड्डा बना हुवा है, अर्जुण्डा स्थित विधुत विभाग के सब स्टेसन में युवती के साथ संदिग्ध हालात में कुछ ग्रामीण और मीडिया वालों ने पकड़ा, और इसकी सूचना विधुत विभाग के अधिकारियों को दिया गया.
ग्रामीणों और मीडिया वालों के अर्जुण्डा स्थित सब स्टेशन में जब अचानक दबिश दिए तो वहां अय्यासी चल रहा था, मौके पर विधुत विभाग के अधिकारियों को कंडोम के पैकेट, सहित शराब की बॉटल और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली.
शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी (सरायपाली ग्रामीण जे.ई) ने बताया कि, फोन पर सुचना मिलने के बाद मैं यहाँ उपस्थित हुआ तो, जहाँ शराब की बोतल और कंडोम का पैकेट था, उन्होंने बताया कि मामले पर कार्रवाई की जाएगी.