सरपंचों को धमकाकर अवैध उगाही करने वाले जनपद अध्यक्ष के खिलाफ... - CG Sandesh

सरपंचों को धमकाकर अवैध उगाही करने वाले जनपद अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

बलौदाबाजार जिले के सरसीवा थाना में जनपद अध्यक्ष व उनके पति के खिलाफ सरपंचों को धमकी देकर अवैध उगाही करने पर मामला दर्ज हुआ हुआ.

20 नवम्बर को ग्राम पंचायत तिलाईपाली के सरपंच प्रतिनिधी भरत जाटवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है की जनपद अध्यक्ष बिलाईगढ़ भूमिका कत्थाकार व उनके पति बोधीलाल कत्थाकार ने सरपंचो से 20,000 रूपये की अवैध मांग करने व नहीं देने पर धारा 40 के तहत सरपंच पद से हटा देने और पंचायत रिकवरी निकालकर फंसाने आदि की धमकी दिया है.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष भूमिका कत्थाकार एवं उसके पति बोधीराम कत्थाकार के विरुद्ध अपराध क्र. 318/2021 धारा 384,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें