पुलिस में तैनात दो सगे भाइयों ने युवती से किया दुष्कर्म - CG Sandesh

पुलिस में तैनात दो सगे भाइयों ने युवती से किया दुष्कर्म

बेमेतरा जिले में दो पुलिस वालों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. दोनों आरक्षकों में से एक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया तो वहीं दूसरे भाई ने जान से मारने की धमकी देकर हवश का शिकार बनाया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर बेमेतरा पुलिस ने आरोपी दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) और कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ के खिलाफ कोतवाली थाना मे अपराध क्रमाक 823/2021 भादवि की धारा 376 (हृ)(2), 506, 323, 294, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी कमलेश की पीडि़ता से जान-पहचान थी।

इसके बाद मोहभट्टा स्थित किराए के मकान में पीडि़ता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई महेंद्र को होने पर वह भी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। पीडि़ता ने जब मुख्य आरोपी कमलेश सोनवानी से शादी की बात की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। काफी दिनों तक इंतजार के बाद आखिरकार पीडि़ता ने मंगलवार को कोतवाली थाने में दोनों सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीडि़ता ने दोनों आरोपियों पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें