दाऊगुड़ी परसकोल में सम्पन्न हुई कलार समाज की बैठक - CG Sandesh

दाऊगुड़ी परसकोल में सम्पन्न हुई कलार समाज की बैठक

सराईपाली - कलार समाज परिक्षेत्र सराईपाली की सामाजिक बैठक सह सहस्त्रबाहु जयंती के आयोजन दाऊगुड़ी परसकोल में सरपंच गणेशराम डडसेना के घर में सम्पन्न हुई,जिसमें समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती मनाई गई,प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल सप्तमी को भगवान सहस्त्रबाहु जी का जयंती मनाया जाता है,इस वर्ष सराईपाली क्षेत्र में सराईपाली,कोटद्वारी(बलौदा),परसकोल(बाराडोली) में अलग अलग दिन सहस्त्रबाहु जयंती का आयोजन किया गया।आज के कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु जी के पूजा अर्चना व आरती के साथ शुरू हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिक्षेत्र अध्यक्ष चक्रधर डडसेना ने समाज के इतिहास,सामाजिक नियमावली व संरचना को उदघाटित किया,उपाध्यक्ष सुन्दर लाल डडसेना ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए युवाओं व महिलाओं को हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए,सराईपाली में सामाजिक भवन के निर्माण के विषय पर प्रकाश डाला व समाज को एकजुट रखने की अपील की।

कार्यक्रम को रिसेकेला के सरपंच उत्त्तम डडसेना,परसकोल के सरपंच गणेशराम डडसेना,सामाजिक सचिव डॉ अंगद डडसेना,कोषाध्यक्ष डॉ पुरन डडसेना ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन संरक्षक मायाधर डडसेना व संचालन संजय डडसेना जम्हारी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक नेहरू डडसेना,उपाध्यक्ष फगुलाल डडसेना,डॉ देवनाथ डडसेना,संजय डडसेना,बिरंचि डडसेना,छोटे डडसेना,अमृत डडसेना,इंद्रजीत डडसेना,लिंगो डडसेना,लव कुशो डडसेना,चंद्रहास डडसेना,पप्पू डडसेना,महिला कार्यकारिणी सचिव छबीली डडसेना,उपाध्यक्ष मोंगरा डडसेना,रानी डडसेना,शांति डडसेना के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें