बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का मुआवजा वितरण
बेमौसम बारिश से अंतागढ़ तहसील के किसानों को हुई फसल क्षति का मुआवजा वितरण शुरू हो गया है, तहसीलदार लोमश मिरी द्वारा पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर सिंचित भूमि 13 हजार 500 रूपये एवं असिंचित भूमि 06 हजार 800 रूपये प्रति हेक्टेयर के मान से ग्राम सारंड़ी, ताड़ोकी एवं बोंदानार के 33 किसानों को आज 01 लाख 58 हजार रूपये का मुआवजा राशि का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि अंतागढ़ तहसील में लगभग 324 किसानों को 31 लाख 800 रूपये का फसल क्षति मुआवजा वितरित किया जायेगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें