पटेवा : मंदिर दर्शन से लौट रहे व्यक्ति की ट्रेक्टर के चपेट म... - CG Sandesh

पटेवा : मंदिर दर्शन से लौट रहे व्यक्ति की ट्रेक्टर के चपेट में आने से मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 2021 को मृतक गैतराम यादव अपनी पत्नि फिरंतीन यादव एवं लड़की कु0 मनीषा यादव के साथ अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 K 3947 में खल्लारी मंदिर दर्शन करने के लिये गये थे, मंदिर दर्शन के बाद वापस गांव आते समय छिलपावन चौक से अपनी बहन के घर ग्राम चिरको जाते समय घटनास्थल छिलपावन वृन्दावन कालोनी NH 53 रोड वत्स आटो शो रूम के पास करीब शाम 04/30 बजे पहुंचे थे उसी समय सामनें से नीले रंग का बिना नम्बर सोनालिका ट्रेक्टर का चालक अपनी वाहन को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को सामनें से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से मृतक गैतराम यादव को चोट लगने से मृत्यु हो गयी तथा मोटर सायकल के पीछे बैठे फिरंतीन यादव, कु0 मनीषा यादव को चोट लगी थी ।

नीले रंग के बिना नम्बर सोनालिका ट्रेक्टर के चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें