मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा को जबरदस्ती जंगल में ले जाकर कि... - CG Sandesh

मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा को जबरदस्ती जंगल में ले जाकर किया गैंग रेप, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा मॉर्निंग वॉक पर निकली थी जिसे दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 साल की छात्रा सोमवार तड़के करीब 4 बजे अपनी सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले लड़के सालिक राम निषाद, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नाबालिग बाइक से पहुंच गए, फिर चारों ने मिलकर छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और लेकर भाग निकले। उसकी सहेलियां मदद के लिए चिल्लाती रहीं, फिर परिजनों को जानकारी दी। परिजन छात्रा को ढूंढने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

कुछ घंटों बाद जब लड़की लौटी तो उसने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की बात कही और बताया कि सालिक और गजेंद्र ने दुष्कर्म किया, जबकि रितेश व नाबालिग मदद करते रहे। परिजन लड़कों के घर पहुंचे, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने FIR दर्ज कराई। फिर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। अगले दिन दोपहर में नाबालिग सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें