Breaking : CRPF जवान ने अपने ही साथी जवानों पर बरसाईं गोलिया... - CG Sandesh

Breaking : CRPF जवान ने अपने ही साथी जवानों पर बरसाईं गोलियां...4 की मौत ,अन्य घायल

 छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

वारदात में कई जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 4 जवानों की सांस थम गई। अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। इस घटना को लेकर अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों के बयान सामने नहीं आए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें