प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कॉले... - CG Sandesh

प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर दिया धरना

बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य को रोक लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप है की प्राचार्य मर्यादा लाँघकर छात्र ही नहीं छात्राओं के साथ भी अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं।

प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य के खिलाफ धरना देते बैठ गए। पूर्व में भी विवादों में रहे प्राचार्य डॉक्टर आर.पी सोनवानी का बीते दिनों छात्र छात्राओं ने लरंग साय चौक पर पुतला दहन भी किया था।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को संभाला। एसडीएम और एसडीओपी भी मौके पर मौजूद हैं। मामले में प्राचार्य ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि छात्र-छात्राओं से क्यों नाराज हैं जबकी उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें