शराब पीने से मना करने पर युवक ने लगा ली फांसी - CG Sandesh

शराब पीने से मना करने पर युवक ने लगा ली फांसी

कोरबा जिले के पाली थानांतर्गत ग्राम मादन निवासी एक युवक ने परिजनों द्वारा शराब पीने से मना करने पर कमरे को बंद कर म्यार में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरीश कुमार अघरिया उम्र 27 पिता पंचराम ग्राम मादन का निवासी था। उसकी शादी हो चुकी थी। यहां तक कि वह कभी कभार काम करने जाया करता था। समय मिलने के बाद वह दिन-रात नशाखोरी में डूबे रहता था।

1 नवम्बर की सुबह भी वह नशापान करने निकल रहा था। परिवार के सदस्यों ने मना किया तो तड़के 7 बजे अपना कमरा बंद कर म्यार में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें