सरायपाली : कोविड टीकाकरण में बेहतर कार्य हेतु सम्मानित हुए त... - CG Sandesh

सरायपाली : कोविड टीकाकरण में बेहतर कार्य हेतु सम्मानित हुए तबारक रजा

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 के अवसर पर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा शत् प्रतिशत प्रथम एवं द्वितीय डोज की उपलब्धि हेतु शिक्षा विभाग के प्राथमिक शाला पतेरापाली में पदस्थ शिक्षक तबारक हुसैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोविड टीकाकरण अभियान में सराहनीय कार्य करने को लेकर जिलाधीश डोमन सिंह (आईएएस) द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र सराईपाली विधायक क़िस्मत लाल नंद द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सराईपाली एसडीएम सुश्री नम्रता जैन, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता, कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रामनारायण आदित्य, समाजसेवी शहादत हुसैन (गप्पू भाई)‌ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें