डांस कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी, युवक की हालत गंभीर... - CG Sandesh

डांस कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी, युवक की हालत गंभीर...

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम दादर कला में देर रात डांस कार्यक्रम के दौरान बाइक सवार दर्जनभर बाहरी युवकों ने मारपीट की. जिसमे एक युवक को चाकू से एक के बाद एक 14 बार वार कर जान लेवा हमला किया गया है.

चाकूबाजी की सारी कैमरे में कैद हो गई है. कार्यक्रम के दौरान बाइक सवार दर्जनभर बाहरी युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया, वहीं मारपीट के दौरान गांव में दहशत फैलाने कट्टा भी लहरा रहे थे. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों को भी चोंटे आई है. ये पूरा मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम दादर कला में देर रात का है.

मिली जानकारी के मुताबिक चाकू के हमले से जख्मी युवक 19 वर्षीय दुर्गेश कुमार आईटीआई का छात्र बताया जा रहा है. इस पूरी घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं उरगा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें