बलौदाबाजार : नशे में धुत युवक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की प... - CG Sandesh

बलौदाबाजार : नशे में धुत युवक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की पिटाई , तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की नशे में धुत एक युवक ने जमकर पिटाई कर दी। बलौदाबाजार जिले की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। जिसमें गाली-गलौज करते हुए युवक ने ट्रैफिक पुलिस को सरेआम ड्यूटी के दौरान रोका और उस पर डंडे के टूटते तक बरसता रहा। 

खास बात ये है कि बलौदाबाजार जिले के एसपी आईके एलेसेला के मुताबिक शहर के अम्बेडकर चौक पर मंजेश सिंह ड्यूटी पर तैनात था। उसी वक्त एक नशेड़ी ने अचानक ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया। हाथ में रखे डंडे से उसने पुलिस की पिटाई तब तक की, जब तक डंडा टूट नहीं गया। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और नशेड़ी युवक की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक का नाम अनीश खान है। जिसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। एसपी आईके एलेसेला ने ट्रैफिक पुलिस मंजेश सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की बात भी कही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें