सरायपाली : योजना के तहत लोन पास करवा दूंगा कहकर 15 ग्रामीणों... - CG Sandesh

सरायपाली : योजना के तहत लोन पास करवा दूंगा कहकर 15 ग्रामीणों से 7 लाख 24 हजार की ठगी, 420 का मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति ने करीब 15 लोगो को झांसा देकर सब्सिडी वाला लोन पास करवा दूंगा बोला और 7 लाख 24 हजार ले गया. जिसके बाद उसने ना कभी लोन दिलाया और ना ही किसी को राशि वापस की.
शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार नर्मदा ने पुलिस को बताया कि आज से लगभग ढाई साल पूर्व फरवरी 2019 में उसके परिचित अश्वनी साहू ने उससे खादी ग्राम उद्योग योजना के तहत सब्सीडी वाला 20 लाख रूपये का लोन पास करवा दूंगा बोलकर 80 हजार रूपये मांगा. जिसके झांसे में आकर जितेन्द्र कुमार ने उसके पतेरापाली स्थित निवास में उसे 80 हजार रूपये दे दिया. किन्तु अश्वनी कुमार ने उसका लोन पास नही करवाया और न ही उसे 80 हजार रूपये वापस किया.

इसी तरह अश्वनी साहू ने जितेन्द्र कुमार के साथियो मुकेश साहू, छायाराम गोनार, डोलकुमार साहू, हरिदास, खीरसागर, देवार्चन, समारू, सोहनदास, रामसिंग, शिवप्रसाद, श्यामसुंदर भोई, रोहित साहू, बिसीकेशन पटेल, गोपाल साहू से भी लोन पास करवा दूंगा कहकर ठगी कर कुल 7,24,000 रूपये ले लिये और न ही लोन पास करवाया और न ही राशि वापस किया.
जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अश्वनी साहू द्वारा बेईमानी एवं छल पूर्वक लोन पास कराने के नाम पर उससे एवं उसके साथियो से रूपये ले लिया है. और अंत में न ही लोन करवाया और न ही राशि को किसी को वापस किया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अश्वनी साहू के विरुद्ध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें