सरायपाली: एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों के पंजीयन में हो र... - CG Sandesh

सरायपाली: एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों के पंजीयन में हो रही है परेशानी

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तोषगांव में एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन कार्य नहीं हो पा रहा है.  

दरअसल, एकीकृत किसान पोर्टल में ग्राम सरायपाली ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डॉ. विजय कुमार पटेल के स्थान पर पर सरायपाली न.पं. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पा पटेल का नाम प्रदर्शित हो रहा है जिससे किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है. प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तोषगांव ने नोडल अधिकारी को पोर्टल में आवश्यक सुधार करने के लिए आवेदन दिया है.

इसके अलावा सरायपाली के कई क्षेत्रों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के आई.डी. में संशोधन की आवश्यकता है जिससे किसानों को पंजीयन करने में परेशानी हो रही है. पोर्टल में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के आई.डी. में संशोधन हेतू सूची निम्नानुसार है-

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें