पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, सप्ताहभर से थे लापता… - CG Sandesh

पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, सप्ताहभर से थे लापता…

आज एक प्रेमी जोड़े ने जतमई जंगल अपनी जान दे दी. समीपस्थ गांव के रहने वाला प्रेमी जोड़ा सप्ताहभर से घर से गायब था. शव मिलने की जानकारी मिलते हुए मौके पर पहुंची छुरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमी जोड़ा नजदीकी गांव करकरा का रहना वाला था. युवक का नाम मिथलेश और युवतीं का नाम दामनी बताया जा रहा है. दोनों सप्ताहभर पहले से घर से गायब थे, और आज दोनों की लाश जतमई जंगल स्थित वाच टॉवर के नजदीक पेड़ पर लटकी मिली.

युवक ओर युवती का धड़ पेड़ पर लटका तो बाकी हिस्सा जमीन पर पड़ा मिला है. दोनों की लाशें बुरी तरह सड़ चुकी है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर से गायब होने के बाद ही दोनों से जंगल पहुंचकर फांसी लगा ली थी. जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं. वहीं छुरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें