सरायपाली : संकुल केंद्र बैदपाली का टीएलएम मेला दर्राभाठा में... - CG Sandesh

सरायपाली : संकुल केंद्र बैदपाली का टीएलएम मेला दर्राभाठा में सम्पन्न

संकुल केंद्र बैदपाली के अंतर्गत आने वाले सभी का शालाओं के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा बनाए गए टी एल एम का प्रदर्शन मेला प्राथमिक शाला दर्राभाठा में आयोजित किया गया। गीता रतन बंजारे ,सभापति जिला पंचायत के मुख्य आतिथ्य व भोजराज पटेल विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक की अध्यक्षता एव रतन बंजारे प्रदेश महामंत्री ,कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ , डमरूधर पटेल जनपद सदस्य बानिगिरोला, मोहन चौहान जनपद सदस्य बालसी, लक्ष्मीप्रसाद पटेल सरपंच बानिगिरोला,  केशव चौधरी किसान कांग्रेस ब्लाकअध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में सरस्वती वंदना श्रीमती मेनका दास व स्वागत गान बानीगिरोला हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत किया,कार्यक्रम का संचालन जयंत बारीक व आभार प्रदर्शन पालसिंह बंजारे संकुल समन्वयक ने किया।अतिथियों के स्वागत पश्चात प्रदर्शित टी एल एम का अतिथियों ने अवलोकन किया।कायक्रम में सर्वप्रथम संकुल प्रभारी व प्राचार्य बी एस भोई ने प्रतिवेदन व कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

विशिष्ठ अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात रतन बंजारे ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की नवाचार,गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य की प्रसंशा की उन्होंने स्कूलों को शासन स्तर पर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में बीआरसीसी भोजराज पटेल ने कहा की बैदपाली संकुल के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने मेहनत करके टी एल एम का निर्माण किया है।जो बहुत ही प्रशंसनीय है।गतिविधि आधारित शिक्षा,शून्य निवेश नवाचार,मॉडल, टी एल एम ये शिक्षण कार्य के लिए आवश्यक है।

प्रदर्शित टी एल एम को निर्णायक मंडल ने चयन किया जिसमे प्रथम स्थान प्रिज्म,पर्यावरण सुरक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल बानिगिरोला ,द्वितीय स्थान स्वशन तंत्र शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चकरदा,तृतीय स्थान माचिस डब्बे से राज्य व उसकी राजधानी का प्रदर्शन कन्या आश्रम शाला बैदपाली का टी एल एम प्राप्त किया। जिन्हे अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शेष शालाओं को भी सांत्वना स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से दर्राभाठा शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल बाघ,उपाध्यक्ष अंतर्यामी प्रधान, सहित प्रधान पाठक उसतराम पटेल, देवेंद्र लोई, हृदयराम साव,, दरसराम पटेल,श्री कश्यप प्रधान,श्रीमती जम्बो पटेल, लक्ष्मी दीवान, सहित ए एम चौधरी, मुकेश चौधरी, नेहा बंजारे, खिरोद्र जेरी, सारित मांझी, ईश्वरी तिवारी, प्रतिभा चौधरी, अमृता पटेल, कमलया प्रधान, कमला प्रधान, वर्षा नंद, गीता दीवान, जयप्रकाश साहू, दीपक मिश्रा, आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें