प्रेमिका ने डांस करने से किया मना तो ... प्रेमी ने उतारा मौ... - CG Sandesh

प्रेमिका ने डांस करने से किया मना तो ... प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

बिलासपुर /  एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के के घाट उतारा दिया है। पकड़े जाने के डर से प्रेमी ने प्रेमिका की मौत को बीमारी की वजह बताकर मामले को दबाने की कोशिश भी की। घटना के एक माह बाद जब मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तब जाकर आरोपी प्रेमी को गिरफ़्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम बिटकुली की है। बिटकुली निवासी अनिकेत कोल का मनेन्द्रगढ़ जिले की कठौतिया गांव निवासी सविता कोल के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते अगस्त में युवक ने युवती को भगाकर अपने गांव ला लिया था। तब से दोनों एक साथ रह रहे थे। 

सितंबर में गणेश उत्सव का कार्यक्रम गांव में चल रहा था। इस दौरान युवक अपनी प्रेमिका को अपने साथ डांस करने के लिए कहा, लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया था। इसके बाद दोनों अपने घर आ गये और डांस वाली बात को लेकर एक दूसरे से विवाद करने लगे। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद युवती बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद आरोपी ने प्रेमिका के घर वालों को बिमारी से मौत होने की जानकारी दी। मौत की खबर सूनकर परिजन अपनी मृत बेटी को देखने के लिए बिटकुल गांव पहुंचे। परिजनों को अपनी बेटी की मौत पर संदेह हुआ और इन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मृतिका का पोस्टमार्टम कराया। एक माह बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि, युवती की मौत अंदरूनी चोट और सीने में खून जमने से हुई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक अनिकेत को गिरफ़्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस उसके खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें