राज्य स्थापना दिवस पर 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ शौ... - CG Sandesh

राज्य स्थापना दिवस पर 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ शौर्य पदक...

रायपुर / एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 7 पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। नक्सल मोर्चे पर कामयाबी दिलाने वाले इन जांबाज जवानों को `छत्तीसगढ़ शौर्य पदक` से नवाजा जाएगा।

इन 7 जवानों में 2 दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। वहीं 5 जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ हैं। इनमें एक सहायक उप निरीक्षक, चार प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।

जिन कर्मियों को सम्मान मिलेगा, उनमे सोमारू कड़ती – सहायक उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा, केशर लाल सरोज 228- प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा, बैसाखू राम सोम 218- प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, पुनउ राम दुग्गा 831-प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, सकेन्द्र कुमार नेताम 751- प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, विवेक सिंह 709 – आरक्षक, नारायणपुर तथा रमेश कुमार अंधारे 714- आरक्षक, नारायणपुर का नाम शामिल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें