मुख्य्मंत्री भूपेश ने किया ऐलान, छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से ह... - CG Sandesh

मुख्य्मंत्री भूपेश ने किया ऐलान, छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से होगी धान की खरीदी

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है. प्रदेश में 1 दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. भूपेश ने यह बयान रायपुर एयरपोर्ट पर दिया है. जबकि बीजेपी प्रदेश में एक नवंबर से ही खरीदी करने की मांग कर रही है.

हिमाचल प्रदेश के दौरे से वापस रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की. धान खरीदी को लेकर दिए गए बीजेपी के बयान पर कहा कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. क्योंकि 1 नवंबर से लोग त्योहार मनाएंगे या धान बेचने आएंगे. इसलिए एक दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. पैसे की कमी वाली कोई बात नहीं है. अभी व्यापक पैमाने पर कटाई नहीं हो रही है. जिन किसानों के पास पहले से पानी की व्यवस्था थी. वहीं कटाई कर रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें