पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने नारायणपुर पुलिस द्वारा ... - CG Sandesh

पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग मे शामिल आरक्षक बस्तर फाईटर भर्ती के अभ्याथियों से मिलकर किया मार्गदर्शन

आज एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने नारायणपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर भर्ती हेतु संचालित निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग के अभ्याथियों से मिलकर उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, निरीक्षक मालिक राम, निरीक्षक  आकाश मसीह सहित प्रशिक्षण टीम के अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले लगभग 450 अभ्यार्थी डीआरजी ग्रेट हाॅल, नारायणपुर में उपस्थित रहे।

 इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर ने भी हाई स्कूल ग्राउण्ड में चल रहे फिजिकल अभ्यास की समीक्षा करते हुए भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट और परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों की तैयारी के संबंध में बारीकियों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में आरक्षक बस्तर फाईटर की भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसके तहत् जिला नारायणपुर में 300 पदों के विरूद्ध भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 

पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने अभ्यार्थियों से कहा कि ये भर्ती जिला नारायणपुर के मूल निवासियों के लिये पहली बड़ी भर्ती है जिसमें केवल 300 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती में स्थानीय बोली, हल्बी और गोण्डी के जानकार को 20 अंक बोनस भी प्रदान किये जायेंगे। 

आरक्षक बस्तर फाईटर के 300 पदों के विरूद्ध भर्ती में जिला नारायणपुर का कोई भी निवासी समान रूप से प्रतियोगिता में भाग लेकर फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्थानीय बोली के ज्ञान और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट हासिल कर अपना नियुक्ति सुनिश्चित कर सकता है। उन्होनें कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी और भ्रष्ट्राचार मुक्त होगा।

जायसवाल ने अभ्यार्थियों का मनोबल ऊँचा करते हुए कहा कि "आरक्षक बस्तर फाईटर की यह भर्ती न सिर्फ आपको देश-प्रेम और राज्य की सेवा करने अवसर प्रदान करेगी वरन् आप सबके लिये गरीमामय जीवन जीने, आर्थिक आजादी और सामाजिक स्टेटस प्रदान करने सहित आत्म निर्भर होने का भी अवसर प्रदान करती है।"

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें