महासमुंद : पुलिस ने की करवाई ...पार्षद समेत दो गिरफ्तार,  का... - CG Sandesh

महासमुंद : पुलिस ने की करवाई ...पार्षद समेत दो गिरफ्तार, कांग्रेस विधायक पर लगा था आरोप

महासमुंद/  पुलिस ने करवाई करते हुए पार्षद समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के एक कर्मचारी की इन दो लोगो ने पिटाई कर थी। जिसके बाद करवाई हुई और दोनों को हिरासत में लिया गया। कर्मचारी ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया था.

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल), 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) और अन्य के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने इस मामले में विधायक के शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा है कि जांच में ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। जिनके खिलाफ शिकायत की थी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विधायक चंद्राकर ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने आबकारी कार्यालय में मारपीट को रोकने की कोशिश की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें