सरायपाली : हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को एस... - CG Sandesh

सरायपाली : हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को एस डी एम ने किया सम्मानित

दोपहिया वाहन चालक जरूर लगाएं हेलमेट - एस डी एम नम्रता जैन

सरायपाली के एस डी एम कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के लिए मार्गदर्शन में जयस्तंभ चौक में सड़क पर सुरक्षित तरीक़े से हेलमेट पहन कर यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेन देकर सम्मानित किया। उनके साथ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान,परियोजना अधिकारी  जी आर नारंग,बी एम ओ  नारायण साहू सहित अन्य अधिकारियों ने भी हेलमेट पहन कर दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को सम्मानित किया। 

उन्होंने आते-जाते वाहन चालकों को सुरक्षित तरीक़े से रोकते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करें। वाहनों को तकनीकी रूप से ठीक रखें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। हम सभी को स्वयं अपने अंदर सुधार लाना होगा। इसका असर पूरे समाज पर दिखाई पड़ेगा श्रीमती जैन ने बिना हेलमेट पहन कर दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को आगे से हेलमेट और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। ऐसे लोगों ने आगे से हेलमेट पहन कर वाहन चलाने का संकल्प लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें