छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सब इंस्पेक्टर एवं अन... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सब इंस्पेक्टर एवं अन्य के 975 पदों पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने निकाली भर्तियां, शीघ्र करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशी की खबर है, अगर आप ग्रेजुएट है और सब इंस्पेक्टर बनने की चाहत रखते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब इस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार सहित अन्य पदों के 975 पोस्ट के लिए आवेदन मांगा है.

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार सब इस्पेक्टर के 577, प्लाटून कमांडर के 247, सूबेदार के 58, सब स्पेक्टर स्पेशल ब्रांच के 69, सब इस्पेक्टर फिंगरप्रिंट के 6, सब इंस्पेक्टर क्वेश्चन डिपार्टमेंट के 3, सब इस्पेक्टर कंप्यूटर के 6 और सब इंस्पेक्टर रेडियो के 9 पद शामिल हैं.

सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. सब इस्पेक्टर रेडियो में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए. इसके साथ-साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 34 वर्ष के बीच की होनी चाहिए अर्थात 21 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवार और 34 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकते. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2021 है.

जनरल और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है. वहीं एसटी एससी के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के द्वारा जमा किया जा सकता है.

अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ के नोटिस बोर्ड में जाकर रिक्वायरमेंट रूल्स फॉर सब इंस्पेक्टर में जाना होगा. यहां आपको आवेदन भरने के लिए लिंक मिल जाएगा. नोटिफिकेशन से पीडीएफ वर्जन डाउनलोड करके उसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन फॉर्म भरना होगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें