पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 25 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झलप का मनीष नंद चखना दुकान में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, पुलिस की टीम मनीष नंद के चखना दुकान में जाकर दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा मनीष नंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथो पकड़े जाने पर मनीष नंद के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी 180 एमएल वाली, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें