महासमुंद : लडकी के गाड़ी से जबरदस्ती चाबी ‍निकालकर हाथ मुक्का... - CG Sandesh

महासमुंद : लडकी के गाड़ी से जबरदस्ती चाबी ‍निकालकर हाथ मुक्का से मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत शिशु संस्कार स्कूल के पास लडकी के गाड़ी से जबरदस्ती चाबी ‍निकालकर हाथ मुक्का से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नम्रता पाण्डेय ने पुलिस को बतायी कि भवानी बजाज में कम्प्युटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है. 23 अक्टूबर 21 को रायपुर से वापसी महासमुन्द घर आते समय प्रियंक पाण्डेय नाम का लडका सडक पर जबरदस्ती गाडी की चाबी छीन कर मारपीट किया उसके कार्य स्थल भवानी बजाज सो रूम में आकर उसे दुबारा मारने की कोशिश की शाम में उसकी मॉ के नम्बर पर काल करके गाली गलौच किया वह और उसकी मॉ घर पर अकेले होते है। उसके बार बार मना करने के बाद भी प्रियंक नाम का लडका उसे परेशान व मारपिट कर रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें