एसडीएम की कार खेत में पलटी, एसडीएम हुए घायल
बलरापुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी में नवपदस्थ एसडीएम की कार आधी रात को शंकरगढ़ के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एसडीएम व ड्राइवर बाल-बाल बच गए।
दोनों को मामूली चोटें आई हैं। घायल एसडीएम ने मोबाइल से अपने उच्चाधिकारियों की इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
तबादले के बाद एसडीएम अजय किशोर लकड़ा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी में प्रभार ग्रहण करने शनिवार को गए थे। काम निपटाकर रात करीब 12 बजे वे अपने ड्राइवर के साथ कार क्रमांक सीजी 13 एई-5341 से जिला मुख्यालय बलरामपुर लौट रहे थे।
इसी बीच कुसमी-राजपुर मार्ग पर शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सरगवां के पास ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर छोटी पुलिया के पास खेत में पलट गई। हादसे में एसडीएम व उनके ड्राइवर को मामूली चोटें आईं.
एंबुलेंस अस्पताल से अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद एसडीएम अजय किशोर ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को
दी। इधर सूचना मिलते ही स्थानीय अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें
अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि कार की स्पीड कम थी, अन्यथा एक बड़ा
हादसा हो सकता था।