कोरिया : 136 अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती 30, अक्टूबर तक आवे... - CG Sandesh

कोरिया : 136 अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती 30, अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

विकासखण्ड सोनहत एवं भरतपुर में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला स्तर पर 136 अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। जिसमें विकासखण्ड सोनहत में प्राथमिक शाला स्तर पर शिक्षक विहीन 3 शालाओं में 5 एवं 25 एकल शिक्षकीय शालाओं में 25 पद रिक्त है। पूर्व माध्यमिक शाला स्तर पर शिक्षक विहीन 1 शाला में 2 एवं 13 एकल शिक्षकीय शाला में 17 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। 

इसी तरह विकासखण्ड भरतपुर में प्राथमिक शाला स्तर पर शिक्षक विहीन 1 शाला में 4 एवं 27 एकल शिक्षकीय शाला में 27 और पूर्व माध्यमिक शाला स्तर पर शिक्षक विहीन 5 शाला में 10 एवं 25 एकल शिक्षकीय शाला में 46 शिक्षकों की भर्ती शामिल हैं

 जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु संबंधित विकासखण्ड के इच्छुक अर्हताधारी आवेदकों से 30 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।आवेदन पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में शात 5.30 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें