मंत्री गणेशराम भगत पहुंचे सरधा पाठ के पकरीटोली, पीड़ित परिवार... - CG Sandesh

मंत्री गणेशराम भगत पहुंचे सरधा पाठ के पकरीटोली, पीड़ित परिवार से की भेंट, कोरवा के एक हीं परिवार के लगातार 4 सदस्यों की हुई थी मृत्यु

जशपुर जिला बगीचा विकास खंड ग्राम पंचायत सरधा पाठ के पकरीटोली में पिछले कुछ दिन पहले पहाड़ी कोरवा के एक हीं परिवार के लगातार 4 सदस्यों के मृत्यु हुई थी. मंत्री गणेश राम भगत राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच को जानकारी होने के बाद तत्काल एस डी एम बगीचा व कलेक्टर को घटना की जानकारी दिया तथा जशपुर कलेक्टर संज्ञान में लेकर मौके पर स्वास्थ्य विभाग के टीम को भेजकर कैम्प के माध्यम से सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने हेतु समुचित व्यवस्था किया.

मंत्री गणेश राम भगत ,कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पकरी टोली पहुंचे थे ग्रामीण व पीड़ित परिवार से मिलकर सभी समस्याओं को सुने तथा गणेश राम भगत जी ने तत्काल समाधान हेतु कलेक्टर को निर्देश दिया एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करते हुए पुनः दशकर्म के लिये सहयोग में राशन देने का आस्वाशन दिया था ।

आज दिनाँक 22-10-2021 दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रदेव ग्वाला के द्वारा गणेश राम भगत जी का दिया गया अच्छे किस्म का दो कट्टा चावल दाल को पीड़ित परिवार को भेंट किया साथ में छिछली सरपंच व ब्लॉक सचिव धनुष धारी राम रघुननंदन यादव, अर्जुन यादव पंच डामर साय पंच पहाड़ी कोरवा पंच प्रेमसाय सहित पीड़ित परिवार उपस्थित थे पीड़ित परिवार ने ऐसे दुःख की घड़ी में सहयोग देने वाले राष्ट्रीय गणेश राम भगत व जनजाति सुरक्षा मंच के टीम को आभार व्यक्त किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें