सीएम भूपेश ने दिए निर्देश, चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टर और पदाधिकारियों की तत्काल हो गिरफ़्तारी
रायपुर। आज सीएम भूपेश बघेल ने आईजी एसपी कांफ्रेंस में चिटफंड कंपनी के शेष फ़रार डायरेक्टर और पदाधिकारियों की तुंरत गिरफ्तारी के आदेश दिए है।सीएम को जानकारी दी गई है कि अब तक चिटफंड कंपनियों के 774 डायरेक्टर और पदाधिकारी गिरफ्तारी हो चुकी है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी एसपी-आईजी को आदेश दिया है कि चिटफंड कंपनी के शेष फ़रार डायरेक्टर-पदाधिकारियों को तत्काल गिरफ़्तार करें. सभी एसपी इसके लिए एक समय सीमा तय कर कार्रवाई करें. कलेक्टर और एसपी आपसी समन्वय कर चिटफंड कंपनियों की अन्य सम्पत्तियों को चिंहांकित कर कुर्क करें. इस कार्रवाई में विलम्ब न हो.
इसके अलावा आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश ने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों के साथ आईजी-एसपी को बैठक करने के निर्देश दिए हैं.