पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीद देवलाल नेताम को श्रद्धांजलि दि... - CG Sandesh

पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीद देवलाल नेताम को श्रद्धांजलि दिया गया

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को थाना शोभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शुक्ला भट्ठा निवासी देवलाल नेताम विशेष पुलिस अधिकारी जिला गरियाबंद शहीद दिनांक 23 मई 2011 अमर शहीद को पुलिस स्मृति दिवस पर प्राथमिक शाला शुक्ला भाटा और मिडिल स्कूल शोभा में स्कूल शिक्षक गण और अध्ययनरत बच्चों की उपस्थिति में अमर शहीद देवलाल नेताम को श्रद्धांजलि दिया गया

21 अक्टूबर 1959 को थर्ड बटालियन सीआरपीएफ के जवानों को चीन के फौज मैं हमारे केंद्रीय पुलिस बल लद्दाख के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर पेट्रोलिंग करते समय घात लगाकर हमला करने से करनाल करण सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग कर रहे 10 जवान शहीद हुए थे भारत चीन सीमा पर बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों की स्मृति में 21 अक्टूबर 1960 से प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है

इसी परिपेक्ष में थाना शोभा जुगाड़ क्षेत्र के एसपीओ देवलाल नेताम को श्रद्धांजलि दिया गया जो 23 मई 2011 को सोना बेड़ा में नक्सलियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए थे अब तक भारतवर्ष में 33343 जवान दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं उनके याद में आज थाना शोभा पुलिस स्टाफ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमें सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम ध्रुव प्रधान आरक्षक धनुष यादव प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम यादव आरक्षक विजय यादव धनेश्वर ध्रुव चंद्र प्रकाश कौशिक अनिल पांडे सुनील यादव साहेब लाल चंद्र के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें