पिता ने अपने 9 माह के मासूम बच्चे की डंडे से पीट-पीटकर की हत... - CG Sandesh

पिता ने अपने 9 माह के मासूम बच्चे की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

बलरामपुर जिले के ग्राम अमरपुर में पिता ने अपने 9 माह के मासूम बच्चे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिसआरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल, कुसमी थाने क्षेत्र का अमरपुर गांव में 15 अक्टूबर की शाम एक युवक दुसरे गांव से दशहरा त्यौहार मनाकर घर लौटा था. अचनाक उसकी पत्नी ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा बढ़ गया. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने पास से डंडा उठाकर अपने 9 माह के बच्चे पर ही हमला कर दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

एसडीओपी रितेश चौधरी टीआई प्रकाश राठौर एएसआई अर्जुन यादव आरक्षक अनुज गुप्ता, प्रदीप बड़ा,पुलिस टीम गांव की ओर रवाना हुए और घटना की जानकारी ली. आरोपी भी घर में ही मौजूद था. मासूम की लाश पड़ी हुई थी. पुलिस ने शव का पंचनामा पीएम की कार्रवाई कर घटने की विवेचना कर आरोपी पिता रमेश नगेशिया को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गयी. धारा 302 के तहत आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

एसडीओपी रितेश चौधरी ने बताया कि आरोपी रमेश नगसिया पास के गांव से दशहरा उत्सव मनाकर घर लौटा था. पति-पत्नी में विवाद हुआ. पत्नी ने दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप पति पर लगाया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ा. गुस्से में आरोपी पिता ने अपने 9 माह के मासूम बच्चे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें