24 अक्टूबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम हेतु आप भी भेज स... - CG Sandesh

24 अक्टूबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम हेतु आप भी भेज सकते हैं अपने विचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 24 अक्टूबर 2021 को होने वाले मन की बात के 82वें एपिसोड के लिए नागरिकों से अपने विचार साझा करने का आह्वान किया है। मन की बात के लिए विचारों को नमो ऐप, माईगॉव पर साझा किया जा सकता है या 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

"इस महीने, #मन की बात कार्यक्रम 24 तारीख को होगा। मैं आप सभी को इस महीने के एपिसोड हेतु अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं। नमो ऐप, @mygovindia पर लिखें या अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 डायल करें। https://t.co/QjCz2bvaKg"

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें