महासमुंद : रामलीला मंच से उतरने की बात को लेकर तीन लोगो ने क... - CG Sandesh

महासमुंद : रामलीला मंच से उतरने की बात को लेकर तीन लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी मे शराब के नशे में रामलीला मंच से उतरने की बात को लेकर तीन लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नोहर साहू ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर 21 को रात्रि करीब 08.30 बजे गांव बम्हनी में राम लीला का मंचन के दौरान वह वालंटियर का काम कर रहा था कि गांव का रेवा राम सतनामी, मनोज सतनामी शराब के नशे में मंच के पास आये और मंच में चढ़ गये थे जिन्हे मंच से नीचे उतरने के लिए वह बोला तो रेवा सतनामी उसको मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए कालर पकड़कर धक्का देते हुए मंच के नीचे गिरा दिया उसी वक्त उसका साथी मनोज सतनामी भी आया दोनो मिलकर हाथ मुक्का से उसके साथ मारपीट किये जिससे उसके होठ और बांया हाथ में चोट लगा है। उसका वालंटियर साथी लुकेश्वर साहू उसको बचाने लिए प्रयास किया जिसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किये और वही मंच में अंगद का रोल कर रहे परसराम ध्रुव को रेवा सतनामी, मनोज सतनामी गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे दांया आंख के नीचे चोट आया है और बांया कंधा में दर्द है और जान से मारने की धमकी दिये है। परसराम ध्रुव मेकप रूम में जाकर अपना वेश बदल रहा था कि मनोज, रेवा, और बरातु सतनामी दौड़ते हुए परसराम ध्रुव के घर गये और उसके पिताजी नंदकुमार ध्रुव को गाली गुप्तार कर गला दबाते हुए धक्का मुक्की किये है। मारपीट लड़ाई झगड़ा को परस राम निषाद, पप्पु साहू देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें