सरायपाली: ओडिशा से किडनेप हुए मां-बेटा मिले सरायपाली के बैतारी के पास, किनेपरों ने मुंडन कर बेहोशी की हालत में छोड़ा
एनएच-53
बैतारी के पास ओड़िशा के कृष्णपुर के बाजार से
किडनैप हुए मां-बेटे को
किडनेपरों ने मुंडन कर और चेहरे
पर कालिख पोतकर बेहोशी हालत में
छोड़ दिया था.
उन्हें एम्बुलेंस की
मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र ले जाया गया,
जहां होश में
आने के बाद महिला को पता
चला कि उनका पर्स,
मोबाईल एवं सोने का चैन गायब था.
महिला ने किडनेपरों द्वारा उक्त
सामग्रियों को लूटने का आरोप लगाया है. वहीं
महिला के परिजनों ने जमीन विवाद के कारण किडनेप करने की बात कही है.
जानकारी अनुसार आज तड़के बैतारी के कुछ ग्रामीण सुबह एनएच-53 की ओर टहलने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर सड़क के किनारे पड़े एक महिला एवं एक लड़के पर पड़ी जो बेहोशी की हालत में थे. उन्होंने तत्काल बैतारी सरपंच को सूचना देकर 108 एवं 112 वाहन को सूचित किए. उन्हें 108 वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां ईलाज के आधे घण्टे के बाद महिला को होश आया, तो उन्होंने डॉक्टरों को घटना की जानकारी दी. वहीं थोड़ी देर बाद उसके पुत्र को भी होश आ गया. होश आने के बाद उन्होंने बताया कि उनका नाम अंशुमन षड़ंगी पिता अरूण षड़ंगी है, वे लोग कृष्णपुर जिला जाजपुर ओड़िशा के रहने वाले है. उनकी मम्मी का नाम शुभ्रा लक्ष्मी षड़ेंगी है. वे दोनो विगत 12 अक्टूबर को कृष्णपुर बाजार गए थे. उनकी स्कूटी खराब हो गई तो उसे बनवाने गैरेज में छोड़े और पैदल बाजार की ओर निकले. बुक डीपो से कुछ बुक खरीदकर पास स्थित होटल में भोजन कर निकल रहे थे.
तभी कुछ ही दूरी पर खड़े एक बोलेरे वाहन जिसके चारों दरवाजे खुले थे एवं गाड़ी के अंदर तीन व्यक्ति बेठे थे, जिसमें से एक व्यक्ति फौजी ड्रेस में था. एक ने आवाज लगाई कि महिला के भाई अज्जू उसे बुला रहा है. जब वे पास गए तो सभी का चेहरा रूमाल से ढंका था और मां बेटे के चेहरे पर स्प्रे मार दिए जिससे वे अचेत अवस्था में चले गए और उन्हें जब होश आया तो वे अस्पताल में थे. उन्होंने बताया कि उनके सिर में बाल था, सिर को मुंडन किया गया है और उनके चेहरे को काले रंग से पोत दिया गया था. महिला का पर्स, मोबाईल एवं गले में पहने सोने के चैन को
किडनैपरों ने निकाल लिया था. उनके द्वारा परिजनों को सूचित किया गया. उनके परिजनों से संपर्क करने पर बताया कि उनका जमीन विवाद चल रहा है, महिला के देवर पर किडनैप करने का उन्होंने आरोप लगाया है. वहीं डॉक्टरों ने मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का भी अंदेशा जताया है. महिला के साथ किसी तरह की अप्रिय घटना घटित नहीं होने की बात कही है.