सरायपाली: एसडीएम द्वारा किया गया कोरोना टीकाकरण जागरूकता जन-... - CG Sandesh

सरायपाली: एसडीएम द्वारा किया गया कोरोना टीकाकरण जागरूकता जन-चौपाल का आयोजन

विकासखंड सरायपाली के एसडीएम नम्रता जैन द्वारा कोरोना टीकाकरण जागरूकता जन-चौपाल का आयोजन विकासखंड सरायपाली के ग्राम बोंदा में शाम 5:00 बजे किया गया. जिसमें एसडीएम नम्रता जैन स्वयं ब्लाक स्तरीय अधिकारीयो के साथ उपस्थित होकर कोरोना टीका के सेकंड डोज के लिए लोगों को प्रेरित किया गया.
विदित हो कि विकासखंड सरायपाली कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों को शत-प्रतिशत प्रथम डोज टीका लगाकर जिले में प्रथम स्थान पर रहा है जिसे निरंतरता प्रदान करने हेतु एसडीएम मैडम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आपस में समन्वय बनाकर जन चौपाल के माध्यम से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे हैं.

इस कार्यक्रम में एसडीएम नम्रता जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्निग्धा तिवारी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू,नायब तहसीलदार सुशीला साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जी आर नारंग ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन के भोई, सुपरवाइजर अखिल प्रधान, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एस खान, पटवारी मकरध्वज प्रधान सचिव रेवा शंकर चौधरी ,सरपंच घनश्याम पटेल, उपसरपंच लक्ष्मीधर साव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा कैवर्त, गुरुवारी भोई मितानिन जानकी निषाद ,लक्ष्मी बंछोर, गणमान्य नागरिक डिंगरलाल निषाद, मनोहर बीशी आदि उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें