महाकाल के मंदिर में फ़िल्मी गाने पर रील बनाने वाली महिला पर F... - CG Sandesh

महाकाल के मंदिर में फ़िल्मी गाने पर रील बनाने वाली महिला पर FIR दर्ज

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही हर जगह खलबली मच गई थी। इसी कड़ी में अब मंदिर में फिल्मी गाने पर वीडियो बनाने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि, एक दिन पहले ही महिला ने माफी मांगी थी। बता दें कि, उज्जैन के महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

वहीं वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों और कुछ संगठनों ने वीडियो पर घोर आपत्ति व्यक्त की थी। इसके अलावा पुजारियों ने महिला के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी। वहीं कड़े विरोध के बाद महिला ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी थी। जिसके चलते आज महाकाल थाने में महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

पुजारियों का कहना है कि शासन और प्रशासन द्वारा इस प्रकार धर्म का अपमान करने वाले वीडियो और फोटो पर कार्यवाही नहीं की जाती है, जिसके कारण धर्म के अस्तित्व के खत्म होने का खतरा उत्पन्न होता है। साथ ही महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पंडित महेश पुजारी ने कहा कि वीडियो घोर आपत्तिजनक है, इस तरह प्रदर्शन करना बिल्कुल भी जायज नहीं है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें