सरायपाली: अनुदान प्राइमरी स्कूल का संचालन जारी रखने की मांग ... - CG Sandesh

सरायपाली: अनुदान प्राइमरी स्कूल का संचालन जारी रखने की मांग को लेकर ग्राम पतेरापाली के पालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली के ग्राम पंचायत पतेरापाली के आश्रित ग्राम पतेरापाली में अनुदान प्राप्त प्राइमरी स्कूल सन 1965 से संचालित है। यहां के पालकों का कहना है कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा इस स्कूल को बंद करने के संबंध में शासन प्रशासन और अधिकारियों को लगातार गुमराह किया जा रहा है जबकि स्कूल में किसी प्रकार की समस्या नहीं है कि वे इस विद्यालय में अपने बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखना चाहते हैं तथा शासकीय स्कूलों के समान ही बच्चों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं।

स्कूल बंद होने से इन बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है.

इन सभी बातों से माननीय कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को अवगत कराते हुए ग्राम पतेरापाली के पालकों तथा ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। स्कूल बंद हुआ तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे…

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें