सरायपाली: किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य हेतु जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सरायपाली: खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू के निर्देशन तथा बी ई ई टी आर घृतलहरे के मार्गदर्शन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली और अहाना कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में, अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया.
उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर यामिनी पटेल के द्वारा किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधान साथ ही किशोरावस्था में आवश्यक स्वास्थ्य जांच, मासिक धर्म की अनियमितता एवं स्वच्छता, और किशोरावस्था में पौष्टिक आहार सेवन हेतु जानकारी दी गई.आईसीटीसी काउंसलर हेमचंद मांझी के द्वारा एचआईवी एड्स की जानकारी, फैलने के कारण तथा बचाव के उपाय और इससे संबंधित भ्रांतियां बताए गए. आर एम एन सी एच काउंसलर सुमित्रा ठाकुर के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक शोषण और परिवार नियोजन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई .अहाना कार्यक्रम की परियोजना अधिकारी डॉ सरला सिंघानिया के द्वारा अहाना कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती माताओं एवं उनसे होने वाले बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई.