पिथौरा : बाड़ी के दरवाजा को तोड़ दिये हो कहकर गाली गलौज कर डंण... - CG Sandesh

पिथौरा : बाड़ी के दरवाजा को तोड़ दिये हो कहकर गाली गलौज कर डंण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम आमोदीडीह में बाड़ी के दरवाजा को तोड़ दिये हो कहकर गाली गलौज कर डंण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जगदीश निषाद ने पुलिस को बताया कि 06 अक्टूबर 2021 को शाम करीबन 05 बजे वह अपने घर में था कि उसी समय उसके गांव के परमानंद भोई उसे आवाज देकर बुलाया तब वह घर से बाहर निकला तब देखा कि परमानंद अपने हाथ में लाठी लेकर उसके घर के सामने खड़ा था साथ में रेशमलाल साहू, नंदकुमार प्रधान भी खड़ा था तब परमानंद उसे बोला कि तुम मेरे बाड़ी के दरवाजा(राचर) को तोड़ दिये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हाथ में रखे डंडा से मारपीट कर चोंट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी दिया मारपीट को देख पास में खडे रेशमलाल साहू, नंदकुमार कोलता देखे एवं छुडाये है. मारपीट से उसे दोनों हाथ, पीठ एवं सिर में चोंट आई है पूरे शरीर में दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें