सांकरा : दो वाहन आपस में भिड़े, मामला दर्ज. - CG Sandesh

सांकरा : दो वाहन आपस में भिड़े, मामला दर्ज.

सांकरा थाना अंतर्गत भगतदेवरी ओवर ब्रिज के पास दो वाहन आपस में भिड़े जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रामपाल बंजारे ने पुलिस को बताया कि 03 अक्टूबर 21 को प्रात: करीब 08/00 बजे उसका नाती उत्तर कुमार बंजारे और साहनी बंजारे दोनों प्लेटिना मो0सा0 क्रमांक CG 06 GQ 7679 में सवार होकर काम करने के लिये ग्राम भगतदेवरी जा रहे थे वाहन को उत्तर कुमार बंजारे चला रहा था तथा पीछे साहनी बंजारे बैठा था जैसे ही भगतदेवरी एनएच 53 रोड ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे कि वाहन क्रमांक स्कूटी DUET क्रमांक CG 06 GG 0823 का चालक अपने स्कूटी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते वाहन प्लेटिना क्रमांक CG 06 GQ 7679 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसका नाती उत्तर बंजारे एवं साहनी बंजारे को चोटें आई है जो सीएचसी बसना में उपचार कराये रेफर करने पर अग्रवाल अस्पताल बसना में उपचार हेतु भर्ती है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें