8 साल में 2 करोड़ की संपत्ति जुटाई, डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुर में पदस्थ रहे तहसीलदार के खिलाफ एसीबी ने महज 8 साल की नौकरी में करीब 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया है. उन पर महज 8 साल की नौकरी में करीब 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाने का आरोप है. उनके खिलाफ 5 महीने तक चली जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है. वर्तमान में बस्तर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं.
बता दें करीब 8 साल पहले सरकारी नौकरी में आने वाले डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गबेल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली थी. बिलासपुर एसीबी दफ्तर के अधिकारियों ने करीब पांच माह तक गबेल की चल-अचल संपत्ति की बारीकी से जांच की. जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें