बसना : सार्वजनिक स्थान में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविध... - CG Sandesh

बसना : सार्वजनिक स्थान में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 04 अक्टूबर 2021 को मुखबीर सूचना मिला कि खीरसागर सोनी नामक व्यक्ति ग्राम बंसुला से गढपटनी रोड किनारे चखना दुकान सार्वजनिक स्थान में लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित करते मिला. पुलिस की टीम ग्राम गढपटनी रोड पहुंचकर मुखबीर के निशानदेही पर पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पुछने पर अपना नाम खीरसागर पिता स्व0 जैन सोनी उम्र 22 साल सोनार निवासी गढपटनी थाना बसना का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब की शीशी दोनो में करीब 90, 90 एमएल भरी हुई शराब कीमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें