सरायपाली: स्कूल बंद होने की बात को लेकर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली का नाम परिवर्तन कर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ करने के विरोध में विद्यार्थियों ने पैदल रैली निकलकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता जैन को ज्ञापन सौंपा.
विद्यार्थियों
ने बताया की उन्हें उनके भविष्य की चिंता हो रही है, उनकी इस वर्ष की आधी पढाई
पूरी हो चुकी है. उन्होंने कहा अचानक माध्यम और स्कूल का नाम परिवर्तन होने से
उनकी पढाई पर काफी बड़ा दुष्प्रभाव पड़ेगा. वे दुसरे माध्यम में पढाई नहीं करना
चाहते.
विद्यार्थियों ने एसडीएम से निवेदन किया की स्कूल का नाम परिवर्तित न किया जाए और सीबीएसई माध्यम यथा स्थान सुचारू रूप से प्रारंभ करवाएं.
स्कूल
बंद नहीं होगा, बच्चे सुरक्षित हैं – नम्रता जैन
इस
सम्बन्ध में एसडीएम नम्रता जैन ने बताया की एक शिक्षक द्वारा बच्चों में भ्रम
फैलाया गया था. जिसके चलते बच्चे रैली निकाले थे. भ्रम फैलाने वाले शिक्षक को शो-
कॉज नोटिस जारी किया गया है. शासन से स्कूल बंद होने या शिक्षकों को स्थानांतरित
करने सम्बंधित किसी तरह का आदेश नहीं आया है. जिस तरह से अध्यापन कार्य चल रहा है
उसी तरह से आगे भी चलेगा. बच्चे अपने पढाई को लेकर निश्चिन्त रहें. स्कूल बंद नहीं
होगा बच्चे सुरक्षित हैं.