सरायपाली : लडकी के साथ क्यो घुम रहे कहकर पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज.
थाना सरायपाली अंतर्गत संजय नगर में लडकी के साथ क्यो घुम रहे कहकर पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
परमानंद जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 28 सितम्बर 2021 को रात्रि करीबन 10:30 बजे वह अपनी गर्ल फ्रेन्ड के साथ बस्ती सरायपाली गली में घुम रहा था कि अचानक जीतू मटारी आया और तुम लडकी के साथ क्यो घुम रहे कहकर पुरानी रंजीश पर से मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपने दाहिना हाथ में पहने कडा से मारपीट किया। जिससे उसके सिर में चोट आयी है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 294,323,506 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें